लखनऊ, अप्रैल 24 -- रायबरेली रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में बिजली व्यवस्था की बदहाली ने लोगों की परेशानियों को चरम पर पहुंचा दिया है। शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे तेज धमाके के साथ एबीसी लाइन में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। तारों से उठते घने धुएं को देख लोग घरों से बाहर निकल आए और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लगातार तीसरे दिन सामने आई है। आरोप है कि विभाग हर बार जर्जर एबीसी लाइन को अस्थायी रूप से जोड़कर चला जाता है, जिससे कुछ ही घंटों में फिर वही हाल हो जाता है। यह भी पढ़ें- एबीसी लाइन में फाल्ट,गर्मी में सुबह से जनजीवन बेहाल शुक्रवार को भी मरम्मत के बाद करीब ढाई घंटे बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बार-बार हो रही इस लापरवाही से कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द स्थायी समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.