लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में शारदा नदी में नहाने के दौरान डूबे मौसेरे भाइयों में से एक का शव रविवार दोपहर बाद बरामद हो गया। शव किसी जानवर का अधखाया है। आशंका है कि उसे मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। शव इस हालत में बरामद हुआ है कि उसकी पहचान तक मुश्किल हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ उसे खींच ले गया था। दूसरे किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर रविवार को पुलिस पर तलाशी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया और लखीमपुर भीरा रोड को जाम करने का प्रयास किया। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी 12 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र सरोज गुप्ता और सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रवही कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय रवि गुप्ता पुत्र अशोक अपने नाना के घर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.