मथुरा, जून 11 -- उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के बुधवार को तीसरे दिन भी कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 10022 परीक्षार्थियों ने 16 परीक्षा केंद्रों पर दी। जबकि 2458 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। तीन दिन दो पालियों में हुई परीक्षा में 29 हजार 627 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 7813 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम दिन सभी 16 परीक्षा केन्द्रों में सघन तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया गया। इसके तहत पुरूष परीक्षार्थियों के जूते मोचे उतरवाए गए, वहीं महिलाओं के दुपट्टा, मंगल सूत्र, चूडियां आदि उतरवा कर प्रवेश कराया गया। इस परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यह भी पढ़ें- 5523 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और...