कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाते समय मंगलवार को डूबे बर्रा कानपुर निवासी दूसरे युवक का शव गुरुवार को घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर लगे जाल में फंसा मिला। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव के रहने वाले व बर्रा कानपुर में निवास कर रहे इंद्रजीत सचान के साथ मंगलवार को उसके दोस्त बर्रा-6 कानपुर नगर के रहने वाले 25 वर्षीय रवी गुप्ता पुत्र विनोद व 27 साल के अभिषेक शर्मा पुत्र शिव कुमार पिकनिक करने के लिए आए थे। मांवर गांव के पास स्थित सेंगुर नदी किनारे रुक कर तीनों ने पार्टी की। इसके बाद नदी में नहाने उतरे रवी व अभिषेक गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को मदद से उनकी तलाश कराई। बुधव...