हमीरपुर, फरवरी 8 -- भरुआ सुमेरपुर। सुमेरपुर कांड के मुख्य आरोपी के घर पर हुई चोरी की तहरीर शनिवार को पुलिस को सौंपी गई। इस तहरीर में नकदी का कोई जिक्र नहीं किया गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है गत 15 जनवरी को कस्बे में हुए लव जिहाद, गैंगरेप एवं धर्मांतरण के दबाव के मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफान खान के पैतृक आवास में दो दिन पूर्व चोरी की घटना हुई थी। चोर लाइसेंसी दोनाली बंदूक के साथ सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी ले गए थे। शनिवार को इस घटना की तहरीर आरोपी मौलाना खान की मां जेबुन्निशां की ओर से पुलिस को दी गई। इसमें नकदी का कोई जिक्र नहीं किया गया। जबकि शुक्रवार को आरोपी मौलाना खान के पिता मुईनुद्दीन उर्फ लल्लू भाईजान ने पांच लाख नकदी ले जाने का भी दावा किया था। दोनाल...