बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा व आराधना की तथा मन्नतें मांगी। शनिवार को भी सुबह देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर व घरों में देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया और उन्हें उपहार दिए गए। मंदिरों के बाहर मेले जैसा नजारा रहा।शहर के महेश्वरी देवी मंदिर, काली देवी मंदिर, सिंहवाहिनी व बबेरू के मां मढी दाई मंदिर व कमासिन क्षेत्र के यमुना नदी के बाकल के प्रसिद्ध जोगनी माता मंदिर में शनिवार को भक्तों ने चुनरी व नारियल चढ़ाकर परिवार के खुशहाली की कामना की। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिला व पुरुष भक्तों ने अलग-अलग लाइन में लगकर मां अंबे के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए देवी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था रही। खत्री पहाड़ स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में...