बरेली, नवम्बर 9 -- नगर निगम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने के विरोध में हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मियों ने तीसरे दिन हड़ताल खत्म कर दी। रविवार दोपहर नगर आयुक्त संजय कुमार मौर्य और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। तीन दिन से जारी हड़ताल के कारण पूरे शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। गलियों और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। हड़ताल खत्म होने के बाद नगर निगम की गाड़ियां शाम से ही कूड़ा उठाने के लिए निकल पड़ीं।नगर निगम कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि, सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा कार्रवाई के आश्वासन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.