वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण को लेकर आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार शाम धरनास्थल से चलकर संविदा और अस्थायी कर्मचारी मधुबन से शुरू होकर भारत कला भवन, कुलपति आवास और महिला महाविद्यालय मार्ग से होते हुए पुनः मधुबन पार्क लौटे। कर्मचारियों का कहना है कि वे बीते तीन दिनों से लगातार शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन विवि प्रशासन कोई ठोस निर्णय नहीं ले रहा है।कर्मचारियों के अनुसार, प्रशासन ने उनसे धरना समाप्त कर केवल पांच प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए भेजने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। उनका कहना है कि यह सामूहिक मुद्दा है और इसका समाधान भी व्यापक स्तर पर होना चाहिए। दूसरी तरफ, बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री डॉ. सूबेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.