खगडि़या, जून 4 -- बेलदौर । एक संवाददाता स्थानीय गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में मांगों के समर्थन में अनशन पर बैठे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा की हालत तीसरे दिन गुरुवार को बिगड़ गई। जिस पर डाक्टरों की टीम पैनी नजर रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि आमरण अनशन पर बैठे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के बदले स्विमिंग पुल बनाने के कार्य का विरोध कर रहे हैं। अनशनकारी के मुताबिक प्रखंड मुख्यालय के एक मात्र खेल मैदान में आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य का घोषणा कर बाद में सरकार अपनी सुविधा के हिसाब से स्विमिंग पूल का निर्माण करवा रही है। यह भी पढ़ें- मेडिकल टीम ने किया अनशनकारी का स्वास्थ्य परीक्षण अनशन के तीसरे दिन भी अनशनकारी का अनशन समाप्त करवाने के लिए किसी सक्षम पदाधिकारी के द्वारा ठोस पहल नहीं किए जाने की खबर है। इधर स...