पूर्णिया, मार्च 7 -- बायसी, एक संवाददाता। पाक महीने रमजान के तीसरे जुमे के मौके पर बायसी पश्चिम चौक स्थित तंजीमुल मुस्लमीन मदरसा बायसी की मस्जिद में हजारों रोजेदारों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद देश और दुनिया में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। मौलाना हसनैन रजा ने अपने बयान में कहा कि जकात हर मालदार मुसलमान पर फर्ज है और यह जरूरतमंदों की मदद का एक अहम जरिया है। उन्होंने कहा कि जकात से गरीब और जरूरतमंद लोग भी रमजान और ईद की खुशियां मना पाते हैं। इससे समाज में अमीर और गरीब के बीच की दूरी कम होती है और भाईचारे का माहौल बनता है। उन्होंने बताया कि जकात इस्लाम के पांच अरकानों में से एक है और इसकी परंपरा उम्मते मोहम्मदिया के समय से चली आ रही है। जकात देने से इंसान का माल भी पाक होता है और जरूरतमंदों की मदद से समाज में आपसी प्रेम और सहयोग...