मेरठ, मार्च 6 -- पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को नगर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। जुमे की नमाज को लेकर नगर की प्रमुख मस्जिदों के आसपास काफी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते नजर आए। वहीं, शाम को इफ्तार से पहले बाजारों में भी खासा रौनक देखने को मिली। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से पूरे नगर में रमजान का माहौल नजर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.