मेरठ, मार्च 6 -- पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे के अवसर पर सरूरपुर क्षेत्र की मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज़ अदा की। इस मौके पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जसड़ सुल्ताननगर में बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना इमरान ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है, इसलिए सभी को आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ रहना चाहिए। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की, खुशहाली और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगीं। वहीं, जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। थाना सरूरपुर प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ विभिन्न मस्जिदों के आसपास तैनात रहे और पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.