संभल, मार्च 7 -- शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रमजान के तीसरे जुमे की शुक्रवार की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई । मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था न होने के बाद भी शांतिपूर्वक नमाज संपन्न हुई । शुक्रवार को रोजेदार निर्धारित समय पर अपनी नजदीकी मस्जिदों नमाज के लिए पहुंच गए। शहर की जारई गेट स्थित बड़ी मस्जिद, संभल गेट स्थित सुनहरी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की गई । रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की, खुशहाली, सलामती और अमन-चैन की दुआएं की। नमाज के दौरान रमजान की अहमियत, दूसरे अशरे की फजीलत, शब-ए-कद्र, एतकाफ, जकात और फितरे पर तकरीर की गई। होली के कारण पुलिसकर्मी रंग खेलने में व्यस्त रहे । पुलिस बल न होने के बावजूद सभी मजदूरों पर शांतिपूर्वक नवाज अदा की गई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.