अररिया, मार्च 6 -- जोकीहाट, (एस)। रमजान-उल-मुबारक के मुकद्दस महीने के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जामा मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस विशेष नमाज में भारी संख्या में रोजेदार और अकीदतमंद शामिल हुए, जिससे मस्जिदों में रौनक देखते ही बन रही थी। नमाज से पहले मस्जिदों के इमामों ने खुतबा पेश करते हुए रमजान के महीने की अहमियत और इसकी फजीलत पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि यह महीना इबादत, सब्र और अल्लाह की रहमतों का है। इमामों ने नसीहत दी कि रमजान का हर लम्हा कीमती है, इसे अल्लाह की इबादत में गुजारें। सिर्फ भूखा-प्यासा रहना ही रोजा नहीं, बल्कि बुराइयों से बचना भी रोजा है। खुतबे के दौरान इमामों ने समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके का ख्याल रखने की विशेष हिदायत दी। उन्होंने अकीदतमंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.