रांची, मार्च 6 -- रांची। प्रमुख संवाददाता ईरान में जारी हमले से लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार को रोजेदारों ने खुदा के दरबार में हाजिरी लगायी। माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे पर नमाजियों ने अल्लाह से रहमत की गुहार लगायी। रांची की मस्जिदों में ईरान पर अमेरिका व इजराइल द्वारा किए जा रहे हमले को रोकने के लिए जब दुआ मांगनी शुरू हुई तो लोगों की आंखें नम हो गईं। हर दुआ पर लोग आमीन बोलते रहे और खुदा से रहम-ओ-करम के लिए हाथ उठाते रहे।माह-ए-रमजान के तीसरे जुमा पर मस्जिदें खचाखच भरी थीं। दूसरे असरे में पड़े अरसे पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बड़े-बुजुर्ग संग बच्चे भी लकदक कपड़े में मस्जिद पहुंचे। रोजेदारों ने खुदा की रहमत के लिए दुआएं मांगीं। जुमा की नमाज से पहले और बाद में रोजेदारों ने कुरआन की तिलावत की और दुआएं मांगते रहे। अन्य इलाकों में भी रोजेदार मस्...