गंगापार, मार्च 6 -- पाक माह-ए-रमज़ान के तीसरे जुमा की नमाज़ शुक्रवार को कस्बा भारतगंज व क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज़ियों की भीड़ रही तथा माहौल इबादत के रंग में रंगा नजर आया। जिसमें इस्लामिया, पठान, नूरी, मक्का, ईदगाह, हरी, तकी, गाड़ीवान, सईयान, रंगरेजान (बाजार वाली मस्जिद), कटरा व तैबा जामा मस्जिद व क्षेत्र के हबीबनगर (नक्टी), अडार, महेवा इस्लामपुर की मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने नमाज़ अदा की। इमामों ने खुतबे से पहले तकरीर कर माह-ए-रमज़ान की फज़ीलत पर रोशनी डाली। हाफिज इरफान अंसारी ने रमज़ान की अहमियत बयान करते हुए एतकाफ पर जोर दिया। कहा कि रमज़ान का तीसरा अशरा जल्द शुरू होने वाला है, जो इबादत और अल्लाह की रहमत हासिल करने का सबसे अहम वक्त माना जाता है। इस अशरे में एतकाफ (सुन्नत-ए-मुकक्कदा) की बड़ी फज़ीलत है। रोज़ेदार 20वें रम...