पटना, फरवरी 19 -- कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक छत्रपति यादव और आनंद माधव ने गुरुवार को कहा कि जिलों का दौरा जारी रहेगा। तीसरे चरण में 12 जिलों का दौरा शुरू हो गया है, इसमें खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी, शिवहर एवं सीतामढ़ी शामिल है। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि बगैर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से एआईसीसी सदस्य को नहीं निकाला जा सकता है। इसलिए यह निष्कासन अवैध है। साथ ही दावा किया कि 17 मार्च को पटना में समर्पित कांग्रेसजनों का एक सफल और विशाल सम्मेलन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.