मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे ई. केवाईसी तथा एफआर निबंधन के लिये तीसरे चरण का शिविर का समापन हो गया। तीसरे चरण में दो दिनों तक पूर्व का पोर्टल खुल जाने से किसानों ने वंशावली के आधार पर भी एफआर बना लिया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। इस संबंध में सीओ अंजली ने बताया कि दो दिनों में सौ से भी अधिक किसानों ने बंशावली के आधार पर एफआर आईडी बना लिया था।, जो बाद में रद्द कर दिया गया। शिविर में अधिक से अधिक किसानों का एफआर आईडी व ई. केवाईसी बन सके, इसके लिये किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक सहित राजस्व अधिकारी को लगाया गया था। तीसरे चरण के शिविर का समय तीन बार बढ़ाया गया, जिसके बाद एफआर आईडी 50 प्रतिशत किसानों ने बना लिया। सरकार की ओर से भी एफआर आईडी के लिये किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे कि अ...