अमरोहा, जनवरी 23 -- सैदनगली। नगर के इमामबारगाह पीर जी मुस्तकीम अली में रसूल के छोटे नवासे तीसरे इमाम हजरत हुसैन अलैहिस्सलाम की यौमे विलादत के सिलसिले से जश्न हुआ। गुरुवार देर रात जश्न का आगाज गुलाम सैयदेन रिजवी ने हदीसे किसा की तिलावत से किया। नाते रसूल डॉ लईक हैदर बाकरी ने पढ़ी। इसके बाद फिरोज हैदर रिजवी, मुहम्मद अब्बास, अम्मार हैदर, सुहैल अब्बास, गुलाम हैदर रिजवी, मिसाल अब्बास, रियाजुल हसन, शबीह हैदर, एजाज मुर्तजा, मुहम्मद जैद, हसन मेहदी, फाजिल, शारिफ, जमा यूसुफ, रजा मेहदी, मुहम्मद हैदर, शनावर, लवी, अली रजा आदि ने इमाम हुसैन की शान में कलाम पढ़े। मौलाना ने इमाम हुसैन की हालाते जिंदगी पर रोशनी डाली और उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। दुआ संग जश्न का समापन हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...