दुमका, अगस्त 18 -- दुमका, प्रतिनिधि।सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को दुमका के शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से सभी प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम, तिलेश्वर धाम जामा, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, कुरवा शिव मंदिर के साथ-साथ शहर के शिव पहाड़ मंदिर, धर्मस्थान शिव मंदिर, डंगालपाड़ा शिव मंदिर और त्रिपुराराई मंदिर में भी सुबह 5 बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कई श्रद्धालु नंगे पैर गंगाजल और दूध के कलश लेकर पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के उदघोष से गूंजा परिसरविशेष पूजा का आयोजन त्रिपुरारी मंदिर में भी विशेष पूजा...