साहिबगंज, अगस्त 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रखंड के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह 4 बजे से ही भक्त गंगाजल, दूध और बेलपत्र लेकर कतारों में खड़े हो गए और "हर-हर महादेव" के जयकारों के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जानकारी के अनुसार पुराना शिवालय, चांदनी चौक शिवालय, दनवार पहाड़ स्थित शिवालय, बोरियो मेन रोड शिवालय, प्रखंड एवं थाना परिसर स्थित शिवालय, तेलो के बोंगाकोचा में स्थित शिवालय सहित बांझी बाजार, चसगांवा, मोतीपहाड़ी शिव मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिरों को फूलों, बेलपत्रों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। कई जगहों पर कांवड़ियों ने पैदल चलकर जल चढ़ाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़ महिलाओं, बुजुर्गों और ब...