तीसरी सोमवारी के मौके पर शिवमय हुआ सिंहवाड़ा
दरभंगा, अगस्त 18 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सावन की तीसरी सोमवारी को भक्तों की भीड़ से सिंहवाड़ा शिवमय हो गया। बोल बम एवं हर-हर महादेव के नारों से श्रेत्र गूंजता रहा। सिंहवाड़ा बटेश्वर नाथ धाम सहित माधोपुर, कोरा, सढ़वाड़ा, मोहनपुर, भरवाड़ा आदि शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए अलसुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सिंहवाड़ा स्थित प्राचीन बटेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर तथा आसपास पुलिस बल एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- Begusarai News: तीसरी सोमवारी: रास्ते में बोल बम, मंदिरों में हर हर महादेव का गूंजता रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.