तीसरी सोमवारी : शिवभक्तों की आस्था के रंग में रंगा शहर, बोलबम के जयकारे से गूंजा बाबा गरीबनाथ
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार को शहर आस्था के रंग में सराबोर हो गया। कंधे पर कांवर, हाथ में केसरिया ध्वज और जुबां पर 'बोल बम' के जयकारे के साथ श्रद्धालु बाबा के दरबार की ओर बढ़ते रहे। शहर के प्रवेश द्वार रामदयालु से ही कांवरियों का तांता लगा रहा। इधर, बाबा गरीबनाथ धाम से लेकर पानी टंकी चौक जिला स्कूल के पास तक करीब पांच किमी में कांवरियों की कतार लगी रही। पुलिस प्रशासन ने बाइक कांवरियों को मंदिर से चौतरफा दो किमी में प्रवेश पर रोक लगा रखी थी, बावजूद भीड़ में कोई कमी नहीं थी。 यह भी पढ़ें- 351 फीट का कांवर बना आकर्षण का केंद्रकांवरियों की भीड़ शाम से ही रात 12 बजने का इंतजार कर रहे कांवरिया गर्मी और उमस से बेचैन दिखे। इसके बावजूद बाबा नगरी पहुंचने की खुशी उनके चेहरे पर दिख रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.