संवाददाता, फरवरी 6 -- सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में तीसरी शादी रचाने पहुंचे युवक को दूसरी पत्नी की शिकायत पर मछरेहटा पुलिस भरे मंडप से उठा ले गई। पीड़िता का दावा है कि उसका दहेज प्रताड़ना का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसने पहली शादी हरदोई जिले की एक महिला से भी की थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर तीसरे शादी कर रहे युवक को पकड़ कर थाने लाया गया है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मछेरहटा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंच कर शिकायत की, कि उसका पति महोली इलाके में अपनी तीसरी शादी कर रहा है, जबकि उसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधी है। इस शिकायत पर मछरेहटा पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन मछरेहटा पुलिस पीड़िता और महोली पुलिस टीम के साथ महोली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.