प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और दुष्कर्म करने का मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया है। मीरजापुर की रहने वाली महिला का आरोप है कि पहले से शादीशुदा होने के बावजूद अलीगढ़ निवासी पति अमित कुमार ने बीते 19 जून को उससे शादी की। अब वह नौ अगस्त को सिविल लाइंस स्थित एक मंदिर में तीसरी शादी कर रहा था।इसका विरोध करने पर अमित, उसके भाई गौरव व मां लक्ष्मी तथा चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने अपनी तहरीर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, पहली रात की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...