तीसरी लाइन के निर्माण के लिए बनाए जाएंगे तीन नए पुल
मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- मिर्जापुर। प्रयागराज-पीडीडीयू जक्शन के बीच निर्माणाधीन तीसरी रेलवे लाइन के लिए तीन पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इन पुलों के निर्माण के लिए रेलवे ने सेतु विभाग को 90 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। रेलवे का सेतु विभाग इन पुलों के निर्माण के लिए कार्य भी शुरू करा दिया है। तीनों पुलों का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण करा दिए जाने से एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बेहतर हो जाएगा। साथ ही मालगाड़ियों के संचालन में भी रेलवे को काफी सुविधा मिल जाएगी। रेलवे ने मालगाड़ियों के संचालन के लिए पीडीडीयू जक्शन से गाजियाबाद तक अतिरिक्त रेल पटरी का निर्माण कराने के बाद अब एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन के लिए तीसरी लाइन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- साढ़े तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.