तीसरी लाइन के कार्य से कई ट्रेनें निरस्त, बदले मार्ग से चलेंगी, कुछ का समय बदला
मुरादाबाद, जुलाई 1 -- गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच लगभग पांच किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का कार्य चल रहा है। प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके चलते कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कई को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा जबकि कुछ ट्रेनों का समय भी बदला गया है। रेलवे के अनुसार, गोरखपुर-दिल्ली राप्तीसागर एक्सप्रेस (05057) दो और नौ जुलाई तथा दिल्ली-गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस (05058) तीन और 10 जुलाई को निरस्त रहेगी।इसके अलावा आनंद विहार-सहरसा, सहरसा-आनंद विहार, अमृतसर-जयनगर, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी और स्पेशल ट्रेनों सहित कई रेलगाड़ियों को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों का मनकापुर और ऐशबाग जैसे स्टेशनों पर ठहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.