तीसरी रेल लाइन पर दौड़ी ट्रेन, सीआरएस ने किया निरीक्षण
लातेहार, जून 30 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। बरवाडीह-छिपादोहर-मंगरा रेलखंड पर निर्मित तीसरी रेल लाइन का सोमवार को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) गुरु प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद तीसरी रेल लाइन पर सफल ट्रायल रन किया गया। ट्रायल पूरी तरह सफल रहने के बाद सोमवार से ही इस नई लाइन पर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि तीसरी रेल लाइन शुरू होने से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी। इससे ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा, व्यस्त रेलखंड पर जाम और अनावश्यक विलंब की समस्या कम होगी तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.