तीसरी मेरिट लिस्ट की तैयारी में मुंविवि, 6675 अभ्यर्थियों को अगली सूची का इंतजार
मुंगेर, जुलाई 3 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-1 में नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। विश्वविद्यालय अब तक दो मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन करा चुका है। अब तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी चल रही है। इस सूची में शेष बचे 6675 अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के 53 अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए इस वर्ष कुल 36870 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट मिलाकर 30195 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। पहली मेरिट लिस्ट में 26204 तथा दूसरी मेरिट लिस्ट में 3991 विद्यार्थियों को स्थान मिला। हालांकि, चयनित विद्यार्थियों में से अब तक 19200 ने ही नामांकन कराया है। ऐसे में बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.