पटना, जुलाई 25 -- पटना विश्वविद्यालय ने स्नातक नियमित पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी है। तीसरी मेधा सूची के आधार पर कुल 472 छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित किए गए हैं। सभी विषयों में नामांकन को लेकर सबसे अधिक होड़ राजनीति शास्त्र विषय में देखी गई, जहां कट-ऑफ प्रतिशत सबसे ऊंचा रहा है। प्रमुख कॉलेजों में आवंटन की बात करें तो बीएन कॉलेज में सर्वाधिक 192 विद्यार्थियों को सीट मिली है। मगध महिला कॉलेज में 63, पटना कॉलेज में 90, पटना साइंस कॉलेज में 67 और वाणिज्य महाविद्यालय में 60 छात्र-छात्राओं का आवंटन हुआ है।विषय-वार कट-ऑफ की बात करें तो राजनीति शास्त्र में प्रवेश के लिए सबसे अधिक मांग रही। बीएन कॉलेज में राजनीति शास्त्र के लिए 75.6% कट-ऑफ रहा, जबकि मगध महिला कॉलेज में यह 80.2% रहा है। पटना कॉलेज ...