संभल, मई 3 -- शहर में बढ़ते बंदरों के आतंक ने अब लोगों की जान पर बन आना शुरू कर दिया है। ताजा मामला हाता नखाशा स्थित कांशीराम कॉलोनी का है, जहां शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और नगर में बंदरों के बढ़ते खतरे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवानी सुबह अपने घर के बाहर सड़क पर बैठकर चाय-बिस्किट खा रही थी। इसी दौरान कॉलोनी की एक इमारत की तीसरी मंजिल पर मौजूद बंदरों ने ईंटों से खेलना शुरू कर दिया। अचानक एक बंदर ने दो ईंट नीचे फेंक दीं, जिनमें से एक सीधे बच्ची के सिर पर आ गिरी। तेज चोट लगने से शिवानी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी, जबकि दूसरी ईंट पास में गिरी। घटना के तुरंत बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- ब...