तीसरी मंजिल से गिराई ईंट मामूम के सिर पर गिरी, बुरी तरह घायल; बंदरों ने कर दिया कांड
संवाददाता, मई 3 -- चंदौसी शहर में बढ़ते बंदरों के आतंक ने अब लोगों की जान पर बन आना शुरू कर दिया है। ताजा मामला हाता नखाशा स्थित कांशीराम कॉलोनी का है, जहां शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और नगर में बंदरों के बढ़ते खतरे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंदरों के तीसरी मंजिल से ईंट गिराने से बच्ची घायल बताया जाता है कि कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवानी सुबह अपने घर के बाहर सड़क पर बैठकर चाय-बिस्किट खा रही थी। इसी दौरान कॉलोनी की एक इमारत की तीसरी मंजिल पर मौजूद बंदरों ने ईंटों से खेलना शुरू कर दिया। अचानक एक बंदर ने दो ईंट नीचे फेंक दीं, जिनमें से एक सीधे बच्ची के सिर पर आ गिरी। तेज चोट लगने से शिवानी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी, जबकि दूसरी ईंट पास में गिरी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.