लखनऊ, अप्रैल 28 -- नरही स्थित गंगासागर अपार्टमेंट के तीसरे माले से गिरकर रविवार देर रात निजी कंपनी कर्मी जूना सिंह उर्फ प्रिंसिंग (25) की मौत हो गई। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के बाजिदपुर इलाके के रहने वाले थे। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल के मुताबिक जूना सिंह, आटोमेटिक बैरियर्स कंपनी में नौकरी करते थे। कंपनी हजरतगंज निवासी चेतन सक्सेना की है। उन्होंने ही जूना और उसके साथी विकास को फ्लैट में रहने के लिए दे रखा था। रविवार रात जूना बालकनी में खड़े होकर अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। इस बीच वह एकाएक नीचे गिर गया। नीचे गिरने से सिर फट गया। चीख पुकार सुनकर उसके साथी दौड़े। मालिक चेतन सक्सेना भी सूचना पर आ गए। आनन फानन जूना सिंह को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जूना को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि परिव...