तीसरी मंजिल से गिरकर किशोरी गंभीर, हालत चिंताजनक
सुल्तानपुर, मई 16 -- दोस्तपुर, संवाददाता कस्बे के मोहल्ला छावनी में शुक्रवार देर रात एक किशोरी तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए बाहर ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।महेश जायसवाल की 17 वर्षीय पुत्री सलोनी, जो कक्षा 10 की छात्रा है, रात करीब 11 बजे घर की छत पर सफाई कर रही थी। परिजनों के मुताबिक वह कुर्सी लगाकर मुंडेर के पास पहुंची और कूड़ा नीचे फेंकने लगी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह सीधे नीचे सड़क पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गंभीर चोट लगने के कारण किशोरी को तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं घटना को लेकर मुहल्ले में कई तरह की चर्चा भी है तो कुछ लोग संदिग्ध बता रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.