तीसरी मंजिल से कूदी किशोरी, हालत गंभीर
मेरठ, जून 1 -- शादी का भरोसा देकर प्रेम संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए एक किशोरी ने रविवार को मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले किशोरी की पहचान मवाना निवासी जुनैद से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाए रखा और उससे संबंध बनाए। अब युवक ने अचानक उससे दूरी बना ली। रविवार को दोनों परिवारों के बीच हुई बातचीत के दौरान युवक और उसके परिजनों द्वारा धमकी व गाली-गलौज किए जाने से आहत किशोरी ने तीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.