गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- -खेलते समय छज्जे से गिरने के कारण हुआ हादसा लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दो वर्षीय मासूम खेलते हुए तीन मंजिला मकान के छज्जे से गिर गया। परिजन आनन-फानन में उसे जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मूलरूप से जनपद हरदोई के पिहानी गांव के रहने वाले रिजवान मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार माह से पत्नी आसमा और छह बच्चों के साथ लोनी की प्रेम नगर कॉलोनी में नफीस के मकान में किराये पर रह रहे हैं। मंगलवार को वह काम पर गए थे। कमरे पर पत्नी आसमा और बच्चे थे। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्नी कपड़े धो रही थी, जबकि बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान सबसे छोटा दो वर्षीय बेटा अबूजा सीढ़ियों से होता हुआ तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। खेलते समय बेटा अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.