हरिद्वार, मार्च 7 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वह उत्तराखंडवासियों से केवल इतना कहने आए हैं कि 2027 में फिर चुनाव आने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ वर्षों तक उत्तराखंड की सेवा की है। इसलिए तीसरी बार भी भाजपा को मौका दें, हम उत्तराखंड को सभी छोटे राज्यों में नंबर एक पर ले जाएंगे। धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने अगले साल पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता 2027 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाकर सेवा का मौका देगी। शाह ने आखिर में जनता से पूछा कि आने वाले चुनाव में 'कमल' के निशान पर बटन दबाकर भाजपा क...