उन्नाव, दिसम्बर 29 -- उन्नाव। दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया में जिले के होमियोपैथिक चिकित्सक को तीसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह उपलब्धि पाने वाले डा. संजय मिश्रा प्रदेश के पहले चिकित्सक हैं। एचएमएआई गठन के 50 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय 23 वीं आल इंडिया होमियोपैथिक कार्यशाला का आयोजन 26, 27 व 28 दिसंबर को कलकत्ता के विश्व बांग्ला कंवेंशन सेंटर में हुआ था। इसमें एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया था। इसमें जनपद के होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. संजय मिश्रा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। वह उत्तर प्रदेश से एक मात्र ऐसे चिकित्सक हैं जिन्हें संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तीसरी बार बतौर सदस्य शामिल होने का मौका मिला है। वह वर्ष 2006 से लगातार होमियोपैथिक...