रुडकी, मार्च 16 -- संगठनात्मक जिला रुड़की भाजपा कार्यालय पर सोमवार को ओबीसी मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नवगठित जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का आह्वान किया गया। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान और सम्मान के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.