गोंडा, मई 24 -- गोण्डा, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने परसदा स्थित शक्ति केंद्र पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बूथ जीतने का मंत्र बताया । कहा कि यदि हमारा बूथ मज़बूत है तो आने वाले 2027 के चुनाव में जीत सुनिश्चित है। हमारी पार्टी प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व क्षेत्र नेतृत्व के दिशा निर्देश जनपद के सभी मंडल व शक्ति केंद्रों व बूथ की नियमित बैठक की जा रही है जिसमें 33 मंडल 487 शक्ति केंद्र व 2978 बूथों पर संगठन के के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देकर संगठनात्मक रूप से सभी इकाइयों को मज़बूत व प्रभावी व क्रियाशील बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शक्ति केंद्र के जरिए विजय पताका फहराने का जोश भरा जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने अपने...