कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा। झुमरीतिलैया नगर परिषद से लगातार तीसरी बार जीत कर हैट्रिक बनाने वाली वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने वार्ड नंबर 10 की सम्मानित जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह यह जीत मेरे वार्ड की जनता की जीत है। वार्ड की देवतुल्य जनता ने काम को सराहा और मेरे प्रति जो समर्थन और विश्वास दिखाया है उस पर मैं बिल्कुल खरा उतरूंगी। वार्ड की जनता से मिलकर उनकी सहमति से विकास के कार्यों को पूरा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...