तीसरी बार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने खीरू महतो
रांची, मार्च 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यसभा सांसद खीरू महतो को तीसरी बार प्रदेश जदयू की कमान दी गई है। वह शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुए हैं। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने के लिए नियुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार ने खीरू महतो को प्रमाण पत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक दर्जन से अधिक जिला अध्यक्ष एवं प्रत्येक विधानसभा से राज्य परिषद के सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी। निर्वाचन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में सदस्यता अभियान पूरा नहीं किया गया, वहां जिला अध्यक्षों का निर्वाचन आने वाले समय में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद के बजट सत्र की समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.