बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को थाना विल्सी जिला बदायूं निवासी युवक नौ दिसंबर 2024 को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसका मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया व किशोरी को बरामद कर लिया। जेल से छूटते ही आरोपी तीन जून को फिर से किशोरी को भगाकर ले गया। जिसका मुकदमा चोला थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी तीसरी बार 28 नवंबर को घर से उस समय किशोरी को लेकर फरार हो गया। जब परिवार के सभी लोग खेतों पर काम करने गये हुए थे। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.