बांका, अप्रैल 17 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के महादेवपुर पैक्स के लिए बुधवार की देर रात तक चली मतगणना में निवर्तमान अध्यक्ष अमित कुमार ने लगातार तीसरी बार इस पद पर कब्जा जमाया तथा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब साढ़े तीन सौ मतों से पराजित किया। बुधवार की देर शाम में नगर पंचायत भवन में वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ। पहले राउंड की गिनती से ही निवर्तमान अध्यक्ष अमित कुमार ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। उन्हें पहले राउंड में 170 मत मिले तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुराग आनंद को 137 वोट मिले। दूसरे राउंड में अमित को 178 एवं अनुराग को 116 , तीसरे राउंड में अमित ने 260 वोट प्राप्त किए तो विपक्षी को 100 वोट मिले। यह भी पढ़ें- अमांव पैक्स चुनाव को ले मतदाता सूची प्रकाशित अंतिम राउंड में विजेता प्रत्याशी को 192 एवं विपक्षी को सिर्फ 98 वो...