गिरडीह, मार्च 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के कलावती अस्पताल में शुक्रवार को दिवंगत आचार्य, सेवानिवृत शिक्षक सह कलावती अस्पताल और जामताड़ा के मंगलम नेत्रालय के संस्थापक मंगल महतो की तीसरी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह मेगा जांच शिविर का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के मौके पर दिवगंत अचार्य मंगल महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित करनेवालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसके पूर्व उनके चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित किया गया। वहीं मेगा जांच शिविर में इलाज के लिए मरीजों की कतार लगी हुई थी। नि:शुल्क जांच शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच और जरुरतमंदों को दवा दी गई। सेवानिवृत शिक्षक की पुण्य तिथि पर भंडारा का भी आयोजन किया गया था। मौके पर दिनेश यादव, पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव, राजद नेता गिरेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि विजय...