तीसरी जिला स्तरीय गतका चैंपियनशिप का सफल समापन
हजारीबाग, मई 13 -- पदमा, प्रतिनिधि। पदमा स्थित जेएमएम पब्लिक स्कूल में आयोजित तीसरी जिला स्तरीय गतका चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के आठ विद्यालयों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि मेजबान जेएमएम पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। वहीं रॉयल ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल एवं डीपीएस स्कूल बरही ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी अविनाश कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय निदेशक राजन मेहता, आफरीन मेहता एवं प्रिंसिपल मनीष रंजन मौजूद थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- 16 स्वर्ण पदक जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.