गिरडीह, अप्रैल 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को छत ढ़लाई के लिए तीसरी किस्त की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। इस योजना मद में राशि के अभाव के कारण 1306 अबुआ आवास छतविहिन पड़ा हुआ है। छत ढ़लाई की राशि मिलने की प्रत्याशा में लाभुकों की आंखें पथरा गई है। लाभुक छत की ढलाई तक दीवार का कार्य पूरा कर लिया है। दीवार का कार्य पूरा हए लगभग एक वर्ष बीतने को है, लेकिन योजना मद में राशि आवंटन के अभाव में अबुआ आवास का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में 3908 लाभुकों के नाम अबुआ आवास निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। इसमें 1306 लाभुकों के आवास की ढ़लाई पैसे के अभाव में नहीं हो पायी है जबकि शेष अबुआ आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गया है। बताया जाता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.