लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, संवाददाता। हज यात्रा के 428 हज यात्रियों की तीसरी उड़ान शुक्रवार को रवाना हुई। लखनऊ से तीसरी उड़ान संख्या एक्सवाई-8086 तय समय पर रवाना हुई। यात्रियों में 223 पुरुष और 205 महिलाएं शामिल हैं। सबसे अधिक लखनऊ से 65, बरेली से 55, कानपुर से 44 और बाराबंकी से 41 यात्री शामिल हुए हैं। इसके अलावा बिहार के चार हज यात्री रवाना हुए। हज यात्रियों की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यात्रियों की सहायता के लिए तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर मो. सद्दाम हुसैन गोण्डा, मुजाहिद अली शाहजहांपुर व शाहिद नूर अंसारी बलरामपुर को इस उड़ान में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- हज के लिए दूसरी उड़ान से 430 यात्री रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.