तीसरी आंख से होगी परिषदीय विद्यालयों की निगहबानी
आजमगढ़, अगस्त 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। अब परिषदीय विद्यालयों की भी सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। पहले चरण में पीएम श्री स्कूल के रूप में चयनित 44 विद्यालय सीसीटीवी से लैस किए जाएंगे। कैमरे के जरिए बच्चों की सुरक्षा, उपस्थिति और पढ़ाई पर नजर रखी जाएगी। विद्यालयों में सीसीटीवी लगाने के लिए शासन स्तर से कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। जिले में कुल 2806 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें से 44 को पीएमश्री स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। विद्यालयों में सुरक्षा को लेकर शिक्षक परेशान रहते हैं। कई विद्यालयों में चोरी की घटनाएं भी हो जाती हैं। इन समस्याओं को देखते हुए विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के लिए शासन की तरफ सभी पीएम श्री विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पीएमश्री विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.