मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित शेल्टर होम पर नगर पालिका अब सीसी टीवी कैमरे लगाने जा रही है। नगर पालिका यहां पर करीब 8 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इसके लिए पालिका करीब 99 हजार रुपए की धनराशि खर्च करेंगी। नगर पालिका के द्वारा इन सीसीटीवी कैमरो की सहायता से रैन बसेरे की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेगी। नगर पालिका का रेलवे रोड पर शेल्टर होम बनाया गया है। इस शेल्टर होम में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता है। 31 दिसम्बर 2018 में आदर्श सेवा समिति को शेल्टर होम को चलाने का ठेका दिया गया। पिछले करीब सात साल से आदर्श सेवा समिति शेल्टर होम का संचालन करती आ रही है। करीब दो साल पहले प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा ने शेल्टर होम चलाने से हाथ खडे कर दिए थे, लेकिन पालिका प्रशासन के अनुरोध पर उनके द्वारा शेल्टर होम का संचालन किया जा रहा था। नगर पालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.